Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

लोक शिकायत निवारण की हुई सुनवाई, 5 मामलों का किया गया निष्पादन



सुपौल। जिला पदाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को लोक शिकायत निवारण अधिनियम के तहत द्वितीय अपील से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। इस दौरान कुल 19 वादों पर विचार किया गया, जिनमें से 5 मामलों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।

शेष 14 मामलों की सुनवाई के लिए अगली तिथि 05 मई 2026 निर्धारित की गई है। सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें राजस्व अधिकारी, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल सुपौल, प्रखंड विकास पदाधिकारी सुपौल, नगर परिषद सुपौल के कार्यपालक पदाधिकारी तथा सर्व शिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी शामिल थे।

इसके अतिरिक्त वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से निर्मली और प्रतापगंज के राजस्व अधिकारी, भूमि सुधार उप समाहर्ता सुपौल तथा नगर पंचायत निर्मली के कार्यपालक पदाधिकारी भी जुड़े रहे।

जिलाधिकारी ने सभी संबंधित अधिकारियों को लंबित मामलों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निष्पादन का निर्देश देते हुए कहा कि आम जनता की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना प्रशासन की प्राथमिकता है।

कोई टिप्पणी नहीं