सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही पुलिस ने लूट कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त थाना क्षेत्र के टेंगराहा गांव के वार्ड नंबर 02 निवासी अभिनंदन कुमार को उसके घर से शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। जानकारी देते थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध थाना कांड संख्या 83/23 दर्ज था। जो करीब एक वर्ष से फरार चल रहा था। बताया कि गिरफ्तार युवक थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच 57 पर लीची से लदा पिकअप लूट कांड का आरोपी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस लूट कांड में अन्य आरोपी की गिरफ्तारी पहले ही हो चुकी है। गिरफ्तार आरोपी अभिनंदन कुमार को न्यायिक हिरासत में सुपौल भेज दिया गया।
सरायगढ़-भपटियाही : लीची लदा पिकअप लूट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं