सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड के मध्य विद्यालय सरायगढ़ में शिक्षिका बबीता कुमारी ने बच्चों के बीच राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनायी। उन्होंने कहा कि चंद्रयान-थ्री 23 अगस्त 2023 को ही चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग हुआ था। इसके उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मनाने की घोषणा की और पूरा भारत गर्व से पहली अंतरिक्ष दिवस मनाया। 23 अगस्त को ऐतिहासिक दिन है, जो चंद्रयान-3 में चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग करने वाला पहला देश भारत बना।
चंद्रयान-3 से संबंधित बच्चों के बीच क्विज प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम पुरस्कार सुषमा कुमारी, द्वितीय पुरस्कार मो आफताब एवं तृतीय पुरस्कार माधव कुमार को दिया गया। इस मौके पर वार्ड सदस्य लक्ष्मण कुमार, शिक्षक राजकुमार, मो शमीम, सरिता कुमारी, इंदिरा कुमारी, मीरा कुमारी सहित छात्र मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं