सुपौल। पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्व राजीव गांधी की जयंती जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव की अध्यक्षता में मनायी गयी। इस अवसर पर स्व गांधी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जिलाध्यक्ष श्री यादव ने कहा कि राजीव गांधी 21वीं सदी के राष्ट्रनायक, प्रौद्योगिकी संचार क्रांति के जनक थे। दूरदर्शी एवं युवा क्रांति के नायक राजनीतिक एवं प्रशासनिक भागीदारी देने के उद्देश्य से युवाओं को मताधिकार की उम्र सीमा 21 से 18 वर्ष किये थे। 73वां संविधान संशोधन विधेयक में पंचायती राज व्यवस्था लागू करवा कर महात्मा गांधी के स्वराज की ग्रामीण राज की परिकल्पना को साकार किया। आज के समय में उनके आदर्श के रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
इस अवसर पर शिवनंदन यादव, अभय तिवारी, शत्रुघ्न चौधरी, प्रेमनाथ झा, संजीव यादव, रामचंद्र सिंह, सदानंद सिंह, सोनू आजाद, उस्मान आजाद, पीतांबर पाठक, पंकज मिश्रा, लक्ष्मण झा नन्हे, जय प्रकाश चौधरी, अनोखा देवी, मो अबुल कैश, मो दिलशाद, सूर्य नारायण चौधरी, विनोद कुमार, मो सकुर, गिरिश कुमार, दिनेश साह सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं