सुपौल। राष्ट्रीय सार्वजनिक मेला समिति के तत्वावधान में पूर्व मंत्री स्वतंत्रता सेनानी स्व लहटन चौधरी की 108वीं जयंती लहटन चौधरी स्मृति उद्यान में मंगलवार को मनायी गयी। इस मौके पर लहटन चौधरी की प्रतिमा पर विधायक रामविलास कामत, जिला पदाधिकारी कौशल कुमार, एसपी शैशव यादव, मेला सचिव संजीव नयन गुप्ता, नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव, जदयू जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नागेंद्र नारायण ठाकुर, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विमल कुमार यादव, जय प्रकाश चौधरी, उमेद जैन, अमर कुमार चौधरी, रामचंद्र यादव, अंसारी, खुर्शीद आलम, उमेश चौधरी, शत्रुघ्न चौधरी, मो जावेद, मो राजा हुसैन सहित अन्य लोगों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
स्वतंत्रता सेनानी लहटन चौधरी की मनायी गयी 108वीं जयंती, विधायक व डीएम ने किया माल्यार्पण
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं