सुपौल। जिला कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को महान स्वतंत्रता सेनानी, आधुनिक बिहार के निर्माता महात्मा गांधी और विनोबा भावे की सच्चे अनुयायी स्व लहटन चौधरी की 108वीं जयंती जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रो विमल कुमार यादव की अध्यक्षता में उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण अर्पित किया। स्व चौधरी को स्मरण करते हुए जिलाध्यक्ष ने बताया कि वह जीवन पर्यंत सच्चाई और सादगी की प्रतिमूर्ति थे। अंग्रेजों की यातना झेलते हुए भारत की आजादी उनके अवदान महत्वपूर्ण था। जीवन पर्यंत गांधी के बताए मार्ग पर चलते रहे। विपरीत परिस्थिति में भी सत्य से विमुख नहीं हुए।
इस अवसर पर जयप्रकाश चौधरी, संजीव कुमार, पीतांबर पाठक, शत्रुघ्न चौधरी, दिनेश कुमार, गुणानंद झा, रितेश चौधरी, लक्ष्मण झा, राजेश सिंह, धनंजय कुमार, भवेश चौधरी, पीतांबर झा आदि कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
कोई टिप्पणी नहीं