Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बिहार कांग्रेस के नए प्रभारी कृष्णा अल्लावरू की नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई

 


सुपौल। बिहार प्रदेश कांग्रेस के नए प्रभारी के रूप में कृष्णा अल्लावरू की नियुक्ति पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया। शनिवार को शहर के महावीर चौक पर युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।

इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार झा ने कहा कि कृष्णा अल्लावरू के नेतृत्व में बिहार कांग्रेस संगठन और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने भरोसा जताया कि आगामी बिहार विधानसभा चुनाव में कांग्रेस गठबंधन पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगा।

श्री झा ने कहा कि इस नियुक्ति से पार्टी के सच्चे कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान और अधिकार मिलेगा, जिससे संगठन को मजबूती मिलेगी। उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का आभार व्यक्त किया और कृष्णा अल्लावरू को बधाई दी। इस अवसर पर दिलीप कुमार, कौशल कुमार, मनोज कुमार, सोहन कुमार, राजेश कुमार सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं