Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : कालाजार नियंत्रण अभियान का हुआ शुभारंभ, प्रभावित गांवों में कीटनाशक छिड़काव शुरू


सुपौल। राघोपुर प्रखंड अंतर्गत गनपतगंज उप-स्वास्थ्य केंद्र से सोमवार को कालाजार नियंत्रण अभियान का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस विशेष अभियान के तहत प्रखंड के तीन कालाजार प्रभावित राजस्व ग्राम – देवीपुर, धरहारा और नरहा में कीटनाशक छिड़काव कार्य शुरू किया गया।

अभियान का शुभारंभ जिला मलेरिया पदाधिकारी एवं रेफरल अस्पताल प्रभारी डॉ. दीप नारायण राम ने हरी झंडी दिखाकर किया। उन्होंने बताया कि इन गांवों में बीते चार वर्षों से कालाजार संक्रमण की मौजूदगी बनी हुई है, जिसे जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

अभियान के प्रथम चरण में सबसे पहले कालाजार से सर्वाधिक प्रभावित गांव देवीपुर में छिड़काव कार्य शुरू किया गया। कार्यक्रम की सुचारु निगरानी हेतु तीन सुपरवाइजरों के नेतृत्व में 15 छिड़काव कर्मियों की टीम तैनात की गई है, जो घर-घर जाकर कीटनाशक का छिड़काव कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य रूप से प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक नोमान अहमद, कालाजार पर्यवेक्षक संजीत कुमार सिंह, आशा मैनेजर शादाब अली एवं चिकित्सक डॉ. शंभु राम उपस्थित रहे। अधिकारियों ने छिड़काव कार्य का निरीक्षण किया और ग्रामीणों को कालाजार से बचाव, स्वच्छता एवं समय पर जांच व उपचार की जानकारी दी। साथ ही रोग के लक्षण और रोकथाम उपायों को लेकर जनजागरूकता पर विशेष बल दिया गया।

स्वास्थ्य विभाग का यह प्रयास क्षेत्र में कालाजार उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। अधिकारियों ने अभियान को सफल बनाने के लिए स्थानीय लोगों से सहयोग की अपील भी की है।

कोई टिप्पणी नहीं