Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : घटहा मल्लाह टोला विद्यालय में प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने किया योगदान, ग्रामीणों ने किया भव्य स्वागत



सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत गोविंदपुर पंचायत के प्राथमिक विद्यालय घटहा मल्लाह टोला में बुधवार को शिक्षा जगत के लिए एक विशेष दिन रहा। बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) से चयनित नवनियुक्त प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने विधिवत रूप से विद्यालय में योगदान किया। इस अवसर पर ग्रामीणों एवं विद्यालय परिवार की ओर से उनका गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

विद्यालय पहुंचने पर प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा को शिक्षकों, विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्यों, अभिभावकों एवं गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर एवं तालियों की गूंज के बीच सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक शिक्षक चंदन कुमार रंजन ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को नवनियुक्त प्रधानाध्यापक से परिचय करवाया। छात्र-छात्राओं ने अपने नए प्रधानाध्यापक को प्रणाम कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानाध्यापक अमरेंद्र कुमार सिन्हा ने कहा कि मेरे लिए यह सम्मान सिर्फ औपचारिकता नहीं, बल्कि एक गंभीर जिम्मेदारी है। मेरी पहली प्राथमिकता विद्यालय की शिक्षा व्यवस्था में सुधार लाकर बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है।

उन्होंने कहा कि सभी शिक्षकों के सहयोग से वे विद्यालय को एक आदर्श मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने का सपना रखते हैं और इसके लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय शिक्षा समिति की अध्यक्ष सुश्री सुनीता कुमारी, मुखिया विनोद कुमार, पूर्व मुखिया विवेकानंद यादव उर्फ बोधी यादव, ललित ग्राम थाना के पुलिस अवर निरीक्षक दिलीप कुमार चौधरी, प्रतापगंज थाना के सहायक अवर निरीक्षक नीरज कुमार आचार्य, महानंद मुखिया, डॉ. बिंदेश्वर मुखिया, राजकुमार मुखिया, विजय कुमार मिश्र, मोहम्मद शमशुल, मोहम्मद सोनू सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के सहायक शिक्षक नरेश कुमार नायक, रूबी कुमारी, राजू पूर्व सहित विद्यालय परिवार की सक्रिय भूमिका रही। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक से विद्यालय में नए ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई।

कोई टिप्पणी नहीं