Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : राम प्रसाद देव हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया



सुपौल। वीरपुर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर की गई छापेमारी में ह्रदयनगर पंचायत के सीतापुर वार्ड संख्या 10 से राम प्रसाद देव हत्याकांड के एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

वीरपुर थानाध्यक्ष राज किशोर मंडल ने बताया कि एक सप्ताह पूर्व सीतापुर वार्ड संख्या 10 में 48 वर्षीय राम प्रसाद देव की कुछ लोगों द्वारा हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में पीड़ित पत्नी द्वारा थाना में आवेदन दिया गया था, जिसके आधार पर वीरपुर थाना कांड संख्या 381/25 दर्ज कर पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही थी।

थानाध्यक्ष ने बताया कि नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही थी। शुक्रवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने एक आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पहचान रामजी पासवान के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को आवश्यक प्रक्रियाओं के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

कोई टिप्पणी नहीं