Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़ जंक्शन पर स्टेशन मास्टरों ने मनाया डिमांड डे, विभिन्न मांगों को लेकर किया शांतिपूर्ण प्रदर्शन

 

सुपौल। ऑल इंडिया स्टेशन मास्टर एसोसिएशन के आह्वान पर शनिवार को सरायगढ़ जंक्शन में स्टेशन मास्टरों द्वारा विभिन्न मांगों को लेकर डिमांड डे मनाया गया। इस दौरान ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर निशांत नंद झा ने अपनी मांगों से संबंधित बैज लगाकर शांतिपूर्ण ढंग से ड्यूटी का निष्पादन किया।

स्टेशन मास्टर ने बताया कि डिमांड डे के माध्यम से रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से 12 घंटे के “ईआई” रोस्टर की समाप्ति, नाइट ड्यूटी एलाउंस बिना किसी सीलिंग के दिए जाने, व्यस्त स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टेशन मास्टर की तैनाती, पोस्ट क्रिएशन पर लगे बैन को हटाने, छुट्टी एवं रेस्ट के लिए अतिरिक्त स्टाफ की व्यवस्था तथा पुरानी पेंशन योजना को पुनः लागू करने की मांग की गई है।

उन्होंने कहा कि स्टेशन मास्टर जैसे अत्यंत संवेदनशील एवं सुरक्षा से जुड़े पद पर कार्यरत कर्मचारियों पर अत्यधिक कार्यभार और पर्याप्त विश्राम के अभाव का सीधा असर रेल संरक्षा पर पड़ता है, जो चिंताजनक है। इसे ध्यान में रखते हुए इन समस्याओं के शीघ्र समाधान की आवश्यकता है।

बताया गया कि उक्त मांगों को लेकर देशभर के स्टेशन मास्टरों द्वारा एक साथ डिमांड डे मनाया गया, जिसमें सरायगढ़ जंक्शन के स्टेशन मास्टरों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। इस दौरान प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा और रेल परिचालन सामान्य रूप से चलता रहा।

कोई टिप्पणी नहीं