Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

रतनपुर थाना परिसर में एसपी शरथ आरएस के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम आयोजित

 

सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत रतनपुर थाना परिसर में शनिवार को सुपौल पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस के नेतृत्व में जन संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पुलिस एवं आम जनता के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, लोगों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके त्वरित समाधान को सुनिश्चित करना रहा। जन संवाद कार्यक्रम के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने थाना परिसर में नव निर्मित भवन का भी निरीक्षण किया।

जन संवाद के दौरान पुलिस अधीक्षक शरथ आरएस ने कहा कि पुलिस और जनता के बीच विश्वास एवं सहयोग जितना मजबूत होगा, क्षेत्र में कानून-व्यवस्था उतनी ही सुदृढ़ होगी। उन्होंने आम लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या असामाजिक गतिविधियों की जानकारी बिना संकोच पुलिस को दें। पुलिस का प्रयास रहेगा कि प्रत्येक पीड़ित को न्याय मिले और उसकी समस्या का समय पर समाधान हो।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने अपनी-अपनी समस्याएं पुलिस अधीक्षक के समक्ष रखीं। इनमें भूमि विवाद, घरेलू झगड़े, नशाखोरी, चोरी की घटनाएं, सड़क सुरक्षा, पुलिस गश्ती की कमी सहित अन्य स्थानीय मुद्दे प्रमुख रहे। एसपी ने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

एसपी शरथ आरएस ने कहा कि पुलिस की भूमिका केवल अपराधियों पर कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में शांति, सुरक्षा और सौहार्द बनाए रखना भी पुलिस की जिम्मेदारी है। इसके लिए जनता का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने बताया कि थाना स्तर पर नियमित रूप से इस तरह के जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, ताकि पुलिस और जनता के बीच निरंतर संवाद बना रहे। इस अवसर पर एसडीपीओ वीरपुर सुरेंद्र कुमार, इंस्पेक्टर, रतनपुर थानाध्यक्ष पिंटू कुमार, भगवानपुर पंचायत के मुखिया चंदन राम, जिला परिषद सदस्य अर्चना मेहता उर्फ किरण कुशवाहा, तापेश्वर चंद्र मिश्रा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं