Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : भूमि विवाद को लेकर जनता दरबार आयोजित, 8 मामलों का त्वरित निष्पादन





सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड कार्यालय वेश्यम में शनिवार को भूमि विवाद से संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता प्रभारी बीडीओ सह अंचलाधिकारी कशिश बक्शी ने की। इस दौरान भूमि विवाद से जुड़े मामलों की सुनवाई दोनों पक्षों की उपस्थिति में की गई।

प्रभारी अंचलाधिकारी कशिश बक्शी ने बताया कि जनता दरबार में कुल 10 मामले प्रस्तुत किए गए, जिनमें से 8 मामलों का निष्पादन दोनों पक्षों के कागजातों की जांच के बाद मौके पर ही कर दिया गया। वहीं 2 नए आवेदन प्राप्त हुए, लेकिन आवश्यक कागजात के अभाव में दोनों पक्षों को अगली तिथि दी गई।

उन्होंने बताया कि भूमि विवाद से संबंधित जनता दरबार प्रत्येक शनिवार को आयोजित किया जाता है, जिसमें प्राप्त आवेदनों के आधार पर दोनों पक्षों को सुनते हुए निष्पक्ष निर्णय लिया जाता है। अंचलाधिकारी ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि छोटे-मोटे भूमि विवादों को आपसी समझौते के माध्यम से गांव स्तर पर ही सुलझाने का प्रयास करें, ताकि न्यायालय या अन्य कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

जनता दरबार के दौरान राजस्व अधिकारी राकेश रंजन, भपटियाही थाना की पुलिस, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार, पुतुल आनंद, प्रभात कुमार, मो. इसराफिल, नविंद्र ठाकुर सहित कई जमीन मालिक एवं आवेदक उपस्थित थे। जनता दरबार के माध्यम से भूमि विवादों के त्वरित निष्पादन से लोगों में संतोष देखा गया और प्रशासन की इस पहल की सराहना की गई।


कोई टिप्पणी नहीं