Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सिमराही बाजार में दर्दनाक सड़क हादसा, गर्भवती महिला की मौत; गर्भ में पल रहे शिशु की भी गई जान




सुपौल। राघोपुर थाना क्षेत्र के सिमराही बाजार स्थित पुराने सिनेमा हॉल के समीप एनएच-27 पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला के गर्भ में पल रहे शिशु की भी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार ट्रक (बीआर 09 जीसी 1463) ने बाइक (बीआर 01 सीएस 6017) को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक पर सवार महिला की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि बाइक पर तीन लोग सवार थे और वे ललितग्राम से राघोपुर कॉलेज जा रहे थे।

मृतका अपने ससुर और छोटी बहन के साथ बीए की परीक्षा देने राघोपुर कॉलेज जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सिमराही बाजार में सड़क पर एक ट्रक पहले से खड़ी थी। इसी दौरान पीछे से आ रहे बाइक चालक ने अचानक ब्रेक ले लिया, लेकिन बाइक के पीछे तेज रफ्तार से आ रही ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर गिर गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मृतका की पहचान ललितग्राम थाना क्षेत्र के टेंगरी वार्ड नंबर 3 निवासी राजेश सिंह की 22 वर्षीय पत्नी संगीता कुमारी के रूप में हुई है। हादसे में महिला के ससुर भुवनेश्वर प्रसाद सिंह और उसकी 14 वर्षीय बहन रंजीता कुमारी घायल हो गईं। दोनों का इलाज राघोपुर रेफरल अस्पताल में चल रहा है।

घायल रंजीता कुमारी ने बताया कि वे लोग टेंगरी से अपनी बड़ी बहन संगीता कुमारी को बीए की परीक्षा दिलाने राघोपुर कॉलेज जा रहे थे, तभी सिमराही बाजार में यह हादसा हो गया।

घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने एनएच-27 को करीब दो घंटे तक जाम कर दिया। सूचना मिलने पर राघोपुर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। हालांकि इस दौरान दोनों ट्रकों के चालक मौके का फायदा उठाकर फरार हो गए। इस संबंध में थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। दोनों ट्रकों को जब्त कर लिया गया है और मामले की आगे की कार्रवाई की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं