Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

AEDO परीक्षा को लेकर सुपौल में तैयारी पूरी, डीएम की अध्यक्षता में अहम बैठक



सुपौल। विज्ञापन संख्या 87/2025 के अंतर्गत आयोजित होने वाली सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (AEDO) प्रतियोगिता परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन को लेकर शनिवार को समाहरणालय, सुपौल स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय कोषागार पदाधिकारी, विशेष कार्य पदाधिकारी (गोपनीय शाखा) सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। इस दौरान परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई।

जिले में कुल 09 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का आयोजन 14, 15, 17, 18, 20 एवं 21 अप्रैल 2026 को किया जाएगा, जबकि 16 और 19 अप्रैल को परीक्षा नहीं होगी।

परीक्षा दो पालियों में आयोजित होगी। प्रथम पाली सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक तथा द्वितीय पाली अपराह्न 02:30 बजे से 04:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा में सामान्य भाषा, सामान्य अध्ययन एवं सामान्य योग्यता (जनरल एप्टीट्यूड) विषयों से प्रश्न पूछे जाएंगे।

जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिया कि परीक्षा को पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता के साथ संपन्न कराया जाए। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की गई है।

परीक्षार्थियों की सघन जांच के बाद ही केंद्र में प्रवेश दिया जाएगा। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ सहित सभी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के प्रवेश पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की अनियमितता या कदाचार पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं