Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पीएम सूर्य घर योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर डीएम की बैठक, जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश



सुपौल। जिलाधिकारी सावन कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को उनके कार्यालय कक्ष में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना के अंतर्गत अधिक से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं को रूफटॉप सोलर सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित किया जाए। इसके लिए जिलेभर में व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। साथ ही इच्छुक लाभार्थियों को योजना की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराते हुए ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने में हर संभव सहयोग देने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर विद्युत कार्यपालक अभियंता, सुपौल आलोक रंजन को विशेष रूप से निर्देशित किया गया कि योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए सभी आवश्यक कदम उठाएं और कार्यों की नियमित समीक्षा सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने कहा कि पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बेहद लाभकारी है। इससे जहां उपभोक्ताओं के बिजली बिल में कमी आएगी, वहीं स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा मिलने से पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान मिलेगा।

बैठक में विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, राघोपुर के कार्यपालक अभियंता सहित जिले के सभी सहायक अभियंता एवं कनीय अभियंता वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर शामिल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं