Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

हनुमान जन्मोत्सव पर सामूहिक सुंदरकांड व हनुमान चालीसा पाठ आज

 


सुपौल। हनुमान प्राकट्योत्सव (हनुमान जन्मोत्सव) के पावन अवसर पर शहर के रामदास ठाकुर बाड़ी अखाड़ा सह शनिदेव मंदिर परिसर में संगीतमय सामूहिक सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा पाठ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह धार्मिक कार्यक्रम 2 अप्रैल को अपराह्न 5 बजे से प्रारंभ होगा।

आयोजन समिति के अध्यक्ष अरुण चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम में शहर के सभी श्रद्धालु, माता-बहनों एवं नागरिकों को सादर आमंत्रित किया गया है। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने साथ सुंदरकांड एवं हनुमान चालीसा की पुस्तक लेकर अवश्य पहुंचें, ताकि सामूहिक पाठ में सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

धार्मिक वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर भक्तों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। मंदिर परिसर को सजाया गया है और आयोजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन समिति ने अधिक से अधिक लोगों से भाग लेकर इस धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने की अपील की है।

कोई टिप्पणी नहीं