Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जिले में गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर प्रशासन सख्त, चलाया गया निरीक्षण अभियान




सुपौल। जिले में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को पारदर्शी एवं सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा लगातार निरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान के तहत विभिन्न प्रखंडों में गैस एजेंसियों एवं पेट्रोल पंपों की सघन जांच की गई, ताकि कालाबाजारी और अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।

राघोपुर प्रखंड में प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा आनंद इंडेन गैस एजेंसी का निरीक्षण किया गया। इस दौरान गैस स्टॉक, वितरण प्रणाली एवं अभिलेखों का गहन सत्यापन किया गया। वहीं बसंतपुर प्रखंड में वीरपुर एचपी गैस एजेंसी की जांच के दौरान उपभोक्ताओं को समय पर गैस आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड में शारदा एचपी गैस एजेंसी का निरीक्षण करते हुए वितरण व्यवस्था और उपभोक्ता शिकायत निवारण प्रणाली की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश भी दिए।

इसी क्रम में निर्मली स्थित पंसारी पेट्रोल पंप का संयुक्त रूप से सहायक जिला आपूर्ति पदाधिकारी एवं प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान माप-तौल, स्टॉक रजिस्टर सहित अन्य आवश्यक अभिलेखों की जांच की गई तथा निर्धारित मानकों का कड़ाई से पालन करने का निर्देश दिया गया।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि उपभोक्ताओं के हितों की सुरक्षा सर्वोपरि है। किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं