Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने की तैयारी तेज, बैंकों के साथ हुई रणनीतिक बैठक



सुपौल। जिले में आगामी 9 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसी क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकार, सुपौल के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनंत सिंह के दिशा-निर्देश पर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

प्राधिकार के सचिव अफजल आलम की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में जिले के सभी राष्ट्रीयकृत एवं निजी बैंकों के प्रबंधक शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य लोक अदालत में अधिक से अधिक मामलों का निःशुल्क एवं त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करना था।

बैठक के दौरान बताया गया कि वर्ष के दूसरे राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए बैंक ऋण वसूली से जुड़े 13 हजार से अधिक मामलों में पक्षकारों को नोटिस भेजे जा चुके हैं। इन मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई है।

बैठक में सभी बैंक प्रबंधकों ने आपसी समन्वय के साथ अधिक से अधिक ऋण संबंधी मामलों के समाधान का संकल्प लिया, ताकि लोक अदालत के माध्यम से आम लोगों को त्वरित न्याय और राहत मिल सके।

जिला विधिक सेवा प्राधिकार ने संबंधित पक्षों से अपील की है कि वे लोक अदालत में भाग लेकर अपने मामलों का सरल, सुलभ और शीघ्र निपटारा कराएं।

कोई टिप्पणी नहीं