Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

आभूषण दुकान चोरी मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल



सुपौल। किशनपुर थाना कांड संख्या 25/26 के तहत थरबिटिया रेलवे स्टेशन बाजार स्थित एक आभूषण दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दूसरी बड़ी सफलता हासिल की है। मामले के दूसरे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

थाना अध्यक्ष ज्ञान रंजन ने जानकारी देते हुए बताया कि थरबिटिया रेलवे स्टेशन बाजार स्थित “मां काली आभूषण” दुकान में कुछ दिन पूर्व चोरी की घटना हुई थी। इस मामले में पहले ही मुख्य आरोपी मो. मेहंदी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बेलही शिवपुरी वार्ड नंबर 5 निवासी तुलसी कुमार (पिता- बिहार स्वर्णकार) को सोमवार की रात उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार, मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं।

कोई टिप्पणी नहीं