Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारी मात्रा में तस्‍करी का सामान जब्‍त, पांच तस्‍कर गिरफ्तार

 


सुपौल। भारत-नेपाल सीमा पर अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सशस्त्र सीमा बल ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। 45वीं वाहिनी SSB, बीरपुर एवं स्थानीय पुलिस आंध्रामठ की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान के साथ 5 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

45वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री गौरव सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि सीमा क्षेत्र में अवैध तस्करी को रोकने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में 27 अप्रैल 2026 को सीमा चौकी निओर के जिम्मेदारी क्षेत्र में, सीमा स्तंभ संख्या 229 के पास तस्करी की गुप्त सूचना प्राप्त हुई।

सूचना के आधार पर SSB एवं आंध्रामठ पुलिस की संयुक्त नाका टीम का गठन किया गया। रात करीब 9:40 बजे एक तीन पहिया वाहन (ऑटो) को भारत से नेपाल की ओर जाते हुए रोका गया। वाहन में 4 महिलाएं और 1 चालक सहित कुल 5 लोग सवार थे।

जांच के दौरान वाहन से भारी मात्रा में कपड़े और इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। तत्पश्चात बरामद सामान और ऑटो (रजिस्ट्रेशन नंबर BR01PH8623) को विधिवत जब्त कर लिया गया। सभी आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए सामान को कस्टम कार्यालय, कुनौली को सुपुर्द कर दिया गया तथा पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कमांडेंट ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल सीमा क्षेत्र में तस्करी और अन्य गैरकानूनी गतिविधियों पर पूर्ण नियंत्रण के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी इस प्रकार की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। 

कोई टिप्पणी नहीं