सुपौल। जल-जीवन-हरियाली अभियान अंतर्गत गुरुवार को जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त मुकेश कुमार, सिविल सर्जन, जिला पंचायती राज पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला कृषि पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला मत्स्य पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला शिक्षा पदाधिकारी के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा एवं अन्य संबंधित विभाग के पदाधिकारी उपस्थित थे।
इस मौके पर उप विकास आयुक्त द्वारा जानकारी दी गई कि ग्रामीण विकास विभाग द्वारा वर्ष 2019 से जल-जीवन-हरियाली अभियान की शुरुआत की गई है। वर्तमान में सरकार द्वारा इस अभियान को बढ़ाकर वित्तीय वर्ष 2024-25 तक किया गया है। पूर्व में विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य की प्राप्ति के पश्चात नए सिरे से सभी संबंधित विभाग को लक्ष्य का निर्धारण किया गया है, जिस पर कार्य किया जाना है। जल-जीवन-हरियाली अभियान का मुख्य लक्ष्य पर्यावरणीय संतुलन को बढ़ावा देना, अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना, भूगर्भीय जल स्तर को बढ़ाना, ऊर्जा की बचत एवं सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना आदि है। आज के इस जल-जीवन-हरियाली दिवस कार्यक्रम का मुख्य परिचर्चा का विषय पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन है। यह जानकारी जिला जन संपर्क पदाधिकारी ने दी।

.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं