Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

हरदी में 9 से 11 दिसंबर तक होगा तीन दिवसीय लोरिक महोत्सव, प्रशासन ने की तैयारियों की समीक्षा



सुपौल। सुपौल सदर प्रखंड के हरदी में आगामी 9, 10 एवं 11 दिसंबर को तीन दिवसीय लोरिक महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को सफल बनाने को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी इंद्रीवर कुमार तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) गौरव गुप्ता ने आयोजन स्थल का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था की तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया। उपस्थित पदाधिकारियों व कर्मियों को आवश्यक निर्देश देते हुए एसडीओ ने कहा कि महोत्सव में बड़ी संख्या में लोगों के पहुँचने की संभावना है, इसलिए सभी व्यवस्था चाक-चौबंद रहनी चाहिए।

एसडीओ ने कुश्ती आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया और संभावित भीड़ को देखते हुए बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट तथा अन्य सुरक्षा उपायों को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। वहीं एसडीपीओ गौरव गुप्ता ने हरदी पुलिस पिकेट के प्रभारी को चिन्हित स्थानों पर समय से पहले बैरिकेडिंग एवं ड्रॉप गेट लगाने का निर्देश दिया, ताकि यातायात सुचारु एवं सुरक्षित रह सके।

दोनों अधिकारियों ने बताया कि आयोजन स्थल व मेला क्षेत्र में भीड़ अधिक होने की वजह से वाहनों का आवागमन डाइवर्ट किया जाएगा। उन्होंने लोगों से प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने की अपील की, ताकि सभी दर्शक बिना किसी परेशानी के कार्यक्रमों का आनंद ले सकें।

एसडीओ ने बताया कि इस वर्ष के लोरिक महोत्सव में प्रसिद्ध कलाकार भी प्रस्तुति देंगे, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक होगा। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक संख्या में लोग पहुंचकर इस सांस्कृतिक महोत्सव को सफल बनाएं। 

कोई टिप्पणी नहीं