सुपौल। समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिला जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दरबार की अध्यक्षता जिलाधिकारी सावन कुमार ने की। जनता दरबार में विभिन्न समस्याओं से जुड़े कुल 29 आवेदन प्राप्त हुए। जिलाधिकारी ने सभी आवेदनों की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायतकर्ता की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान जिला प्रशासन के कई वरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें अपर समाहर्त्ता सच्चिदानंद सुमन, जिला पंचायत राज पदाधिकारी गयानंद यादव, विशेष कार्य पदाधिकारी विकास कुमार कर्ण, वरीय उप समाहर्त्ता अंजु कुमारी, वरीय उप समाहर्त्ता मुकेश कुमार, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी सतीश कुमार, जिला अवर निबंधक अमरेन्द्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी शामिल थे। जनता दरबार में उपस्थित अधिकारियों ने भी लोगों की समस्याओं को सुना और समाधान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कोई टिप्पणी नहीं