Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : 42 डिब्बों की मालगाड़ी ट्रेन पहुंची प्रतापगंज स्थित रैक प्वाइंट पर, रैक प्वाइंट चालू होने से प्रखंड क्षेत्र में कम होगी बेरोजगारी की समस्या

सुपौल। पहली बार रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी ट्रेन बुधवार को प्रतापगंज स्टेशन पर पहुंची। गार्ड मो नौशाद के सानिध्य में लोको पायलट दिवाकर कुमार और सहायक लोको पायलट संजय कुमार सिंह, टीआई झंझारपुर हरि कुमार सिंह के नेतृत्व में 42 डिब्बों की मालगाड़ी ललितग्राम से चलकर 13:50 बजे स्टेशन स्थित रैक प्वाइंट पहुंची। सहरसा के बाद सुपौल जिले का प्रथम रैक प्वाइंट पर मालगाड़ी के पहुंचते ही सैकड़ों की संख्या में उपस्थित मजदूरों और दर्शकों ने भगवान विश्वकर्मा के जयकारे से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। स्टेशन पर अस्थाई रूप से पदस्थापित गुडस सुपरवाइजर विजय कुमार मंडल ने बताया कि 42 डिब्बों की मालगाड़ी रेल ठेकेदार नार्थ बिहार कंस्ट्रेक्शन के बुकिंग पर बड़हरवा से बीएचडब्लू लोड कर पहुंची। रैक प्वाइंट के चालू होने से रोजगार की तलाश में गावों में बैठे मजदूरों की बेरोजगारी तो हद तक दूर होगी। मालगाड़ी के आने की खबर पाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों से सैकड़ो मजदूर रैक प्वांईट पर खडे़ होकर मालगाड़ी के आने का इंतजार कर रहे थे। सबों के चेहरे पर रैक प्वाईंट के चालू हो जाने से मिलने वाले रोजगार से खुशी दिख रही थी। जैसे ही माल गाड़ी रैक प्वाइंट पर आकर खड़ी हुई, वहां उपस्थित भीड़ बाबा विश्वकर्मा का जयकारे लगाने लगे। 


कोई टिप्पणी नहीं