सुपौल। होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर और एनसीडी डिपार्टमेंट सदर अस्पताल सुपौल के द्वारा गुरुवार को पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट सुपौल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कैंसर के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया। पैरामेडिकल इंस्टीट्यूट के बच्चों द्वारा नुक्कड़ नाटक के जरिये कैंसर के बारे में जागरूक किया। डॉ सुभाष मिश्रा के द्वारा कार्यक्रम को संचालित किया गया। डॉ कल्पना भारती ने विस्तृत रूप से स्तन, मुख और बच्चेदानी के कैंसर को कैसे रोका जाए, इसके बारे में बताया। मौके पर नर्स आंचल रानी, संजय कुमार एवं पैरामेडिकल के सभी छात्र उपस्थित थे।
सदर अस्पताल सुपौल के द्वारा कैंसर के प्रति चलाया गया जागरूकता अभियान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं