Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : कोशी तटबंध के अंदर स्थित मतदान केंद्रों का अधिकारियों ने लिया जायजा

सुपौल। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर निर्मली एसडीएम संजय कुमार व सरायगढ़-भपटियाही बीडीओ श्वेता कुमारी ने गुरुवार को पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर आठ मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। जिसमें मतदान केंद्र संख्या 132, मध्य विद्यालय ढोली, मतदान केंद्र संख्या 133 मिडिल स्कूल ढोली झखराही सहित अन्य मतदान केंद्र शामिल है। निरीक्षण के क्रम में मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधा को लेकर शौचालय की व्यवस्था, चापाकल की व्यवस्था, बिजली की व्यवस्था, मतदान केंद्र तक पहुंचने के लिए पहुंच पथ की व्यवस्था, भवन की व्यवस्था आदि के बारे में विस्तृत रूप से निरीक्षण किया गया। बीडीओ ने बताया कि पूर्वी कोसी तटबंध के अंदर कुल आठ मतदान केंद्र है। सभी मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र में कुल 93 मतदान केंद्र है। जिसे 15 सेक्टर में बांटा गया है। मौके पर आवास पर्यवेक्षक अनमोल भारती, नित्यानंद भार्गव सहित अन्य मौजूद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं