Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नशा मुक्ति केंद्रों पर छापेमारी, कई अनियमितताएं उजागर

 


सुपौल। सदर थाना क्षेत्र में संचालित नशा मुक्ति केंद्रों की वैधता की जांच को लेकर रविवार को अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के नेतृत्व में सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। इस दौरान चकला-निर्मली स्थित एकलव्य नशा मुक्ति केंद्र तथा डिग्री कॉलेज चौक के समीप संचालित एक अन्य केंद्र की जांच की गई।

जांच के दौरान प्रशासन को कई गंभीर अनियमितताएं मिलीं। एसडीएम ने बताया कि दोनों केंद्रों के अवैध रूप से संचालित होने की सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। चकला-निर्मली स्थित केंद्र पर संचालक के अनुपस्थित रहने के कारण कोई भी वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका, जबकि डिग्री कॉलेज चौक स्थित केंद्र पर भी आवश्यक कागजात अधूरे पाए गए।

एसडीएम ने दोनों केंद्र संचालकों को 24 घंटे के भीतर सभी जरूरी लाइसेंस एवं दस्तावेज प्रस्तुत करने का सख्त निर्देश दिया है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि निर्धारित समय सीमा में संतोषजनक कागजात प्रस्तुत नहीं किए जाने पर संबंधित केंद्रों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें सील कर दिया जाएगा।

छापेमारी दल में सदर अंचलाधिकारी सह रेवेन्यू ऑफिसर संजीव कुमार, सदर थानाध्यक्ष रामसेवक रावत सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी शामिल थे।

प्रशासन की इस कार्रवाई से जिले में अवैध रूप से संचालित संस्थानों में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों ने संकेत दिया है कि आगे भी ऐसे केंद्रों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा। साथ ही अवैध रूप से संचालित अस्पतालों एवं नर्सिंग होम के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई के संकेत दिए गए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं