Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा लोगों को दी गयी महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी

सुपौल। लोकसभा चुनाव से पूर्व बीजेपी द्वारा चलाए जा रहे गांव चलो अभियान के तहत शनिवार को सिमराही नगर अंतर्गत विभिन्न बूथों पर नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता के नेतृत्व में महामंत्री प्रशांत वर्मा एवं राजकुमार पौद्दार ने संबंधित बूथ अध्यक्षों के साथ कार्यक्रम आयोजित किया। जानकारी देते नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता ने बताया कि भाजपा का गांव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत सिमराही नगर पंचायत में विभिन्न बूथों पर संबंधित बूथ अध्यक्ष के साथ घूम-घूम कर केंद्र की महत्वाकांक्षी योजनाओं से लाभान्वित लाभुकों से योजनाओं की जानकारी ली गई। साथ ही लाभुकों के बीच उज्ज्वला योजना का कार्ड भी वितरण किया गया। बताया कि गांव चलो अभियान के अंतर्गत सिमराही नगर के अलग-अलग बूथों पर नगर अध्यक्ष एवं महामंत्री 24 घंटे तक प्रवास करके केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता को देने के साथ ही संगठन द्वारा निर्देशित 18 करणीय कार्य कर रहे हैं। अभियान के अंतर्गत नगर अध्यक्ष ने बूथ नंबर 262 पर प्रवास किया। वहीं महामंत्री प्रशांत वर्मा ने बूथ नंबर 266 एवं महामंत्री राजकुमार पौद्दार ने बूथ नंबर 258 पर प्रवास किया। कहा कि देश की आजादी से लेकर अब तक देश में शासन करने वाली सभी सरकारों में मोदी की सरकार सर्वाधिक सफल साबित हुई हैं। जिनके कार्यकाल में अपराध एवं भ्रष्टाचार पर प्रभावी ढंग से अंकुश लगने के साथ ही जन कल्याणकारी योजनाओं से सर्वसमाज के पात्र परिवारों को बड़े स्तर पर लाभ मिल रहा है। महामंत्री प्रशांत वर्मा ने बताया कि हमलोग घर घर जाकर मोदी सरकार की उपलब्धियां एवं लाभुकों से मिलकर सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दे रहें हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी का गांव चलो अभियान लोकसभा चुनाव में उनके 400 पार के संकल्प को पूरा करने की दिशा में निर्णायक साबित होगा। इस दौरान विजय मंडल, रामकृष्ण मेहता, कुंदन शर्मा, सागर गुप्ता, अमित गुप्ता सहित बूथ के प्रमुख सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं