Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नरक निवारण चतुर्दशी के अवसर पर मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

सुपौल। नरक निवारण चतुर्दशी के अवसर पर गुरुवार को जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भगवान शिव की पूजा-अर्चना के साथ ही लोगों ने जलाभिषेक किया। इसे लेकर सुखपुर स्थित तिल्हेश्वर, बरूआरी स्थित कपिलेश्वर, जिला मुख्यालय स्थित रेलवे माल गोदाम, ठाकुरबाड़ी समेत जगतपुर स्थित दुर्मदेश्वर नाथ मंदिर सहित विभिन्न शिव मंदिरों में अहले सुबह से ही पूजा-अर्चना करने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। शिवालयों में महिला, पुरुष व बच्चों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। लोगों ने दिनभर व्रत भी रखा। मान्यता के अनुसार इस दिन व्रत रखने से नरक नहीं जाना पड़ता है। माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को इस उपवास का प्रावधान है। शाम में व्रतियों ने बैर से पारण करने के बाद भोजन ग्रहण किया। 


कोई टिप्पणी नहीं