सुपौल। निर्मली नगर पंचायत क्षेत्र के अंबेडकर चौक पर बन रहे सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का गुरुवार को ईओ शशिकांत कुमार ने निरीक्षण किया। ईओ ने मौके पर मौजूद संवेदक को उचित बालू, सीमेंट सहित सरिया की स्थिति को देखते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इसके अलावा निर्माणाधीन शौचालय के नक्शा के अनुसार निर्माण करवाने का निर्देश दिया। ईओ श्री कुमार ने बताया कि लोगों की सुविधा के लिए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण करवाया जा रहा है। मौके पर उपमुख्य पार्षद प्रतिनिधि विशुनदेव महतो, अरविंद कुमार उर्फ गुड्डू आदि मौजूद थे।
निर्मली अंबेदकर चौक पर बन रहे शौचालय निर्माण कार्य का अधिकारियों ने लिया जायजा
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं