Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : शांतिपूर्वक संपन्न हुई इंटरमीडिएट की परीक्षा

सुपौल। किशनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय किशनपुर में गुरूवार को इंटरमीडिएट सैद्धांतिक वार्षिक परीक्षा सातवें दिन शांतिपूर्वक सम्पन्न हुआ। केंद्राधीक्षक डॉ राजीव कुमार ने बताया कि प्रथम पाली में आयोजित उर्दू, मैथिली,संस्कृत ,फारसी, मगही भाषा की परीक्षा में कुल 239 बच्चे उपस्थित हुए। वहीं द्वतीय पाली में मनोविज्ञान और इंटरप्रियोन्योरशिप विषय में कुल 225 परीक्षार्थियों उपस्थित हुआ। दोनों पाली मिलाकर कुल 17 परीक्षार्थियों अनुपस्थित रहे। पुलिस प्रशासन भी पूरी मुस्तैदी के साथ भीड़ को नियंत्रित करते हुए देखा गया। इसके लिए चाक चौबंद सुरक्षा व्यवस्था किया गया था। स्वच्छ और कदाचार मुक्त परीक्षा के संचालन के लिए वीडियोग्राफी, सघन तलाशी के बाद ही बच्चों को केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई। गश्ती दल में जिला नियोजन पदाधिकारी आशीष आनंद, सुपर जोनल अधिकारी के रूप में एसडीएम इंद्रवीर कुमार मुस्तैद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं