सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करजाईन थाना क्षेत्र के परमानंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 08 में गुरुवार की मध्य रात्रि में अचानक आग लग जाने से 07 घर जल कर राख हो गया। पीड़ितों ने बताया कि जब तक कुछ समझ पाते, तब तक 07 घर, अन्न, वस्त्र, कपड़ा सहित जरुरी कागजात जल कर नष्ट हो गया। आग में दो बकरी भी पूरी तरह से जल गई। घर में रखे गैस सेलेंडर फटने के चलते आग काफी तेजी से फैल गई। पीड़ितों ने बताया कि करीब 10 लाख से ऊपर की क्षति का अनुमान लगाया जा रहा है। आग के लपटें इतनी तेज थी कि 440 वोल्ट के कवर तार को भी अपने चपेट में ले लिया। ग्रामीणों बताया कि सूचना मिलने के डेढ़ घंटा बाद फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। जिसके चलते आग पर काबू पाना मुश्किल हो गया था। ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह से आग पर काबू पाया गया। पीड़ित परमानंदपुर वार्ड नंबर 08 निवासी गंगा स्वर्णकार, रेनू देवी, सीता देवी, माधवी देवी, रिना देवी, रेखा देवी, सुभाष कुमार साह का घर जल गया। मवेशी को आग से बचाने में जोगी साह का हाथ झुलस गया। पीड़ित परिवारों ने प्रशासन को आवेदन देकर अविलंब सरकारी स्तर से मुआवजा प्रदान करवाने की मांग की है।
राघोपुर : मध्य रात्रि में अचानक घर में लगी आग, सात घर जले, 10 लाख की संपति का हुआ नुकसान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं