सुपौल। मुख्यालय बाजार स्थित राजद प्रखंड कार्यालय पिपरा में गुरूवार की संध्या इंडिया गठबंधन के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव एवं सुपौल लोकसभा से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी चंद्रहास चौपाल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू ने किया एवं कार्यक्रम का सफल संचालन व्यापार मंडल के अध्यक्ष सह राजद के वरीय नेता प्रदीप यादव के द्वारा किया गया। मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान अपने संबोधन के दौरान उम्मीदवार चंद्रहास चौपाल ने क्षेत्र के मतदाता बंधुओं से अपील किया कि आपका यह बेटा आपके हर उम्मीदों पर खड़ा उतरेगा। उन्होंने कहा कि वे बहुत ही साधारण परिवार से हैं। जिस तरह अभी आपके पास उपस्थित रहता हूँ, इसी प्रकार हमेशा उपस्थित रहूँगा। उन्होंने कहा कि अगर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनती है तो देश में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी दी जायगी एवं गरीब महिलाओं को एक-एक लाख रुपए की आर्थिक सहायता दी जायगी। पूर्व विधायक यदुवंश यादव ने कहा कि यह देश प्रेम औऱ सद्भाव से चलता है। उन्होंने लोकतंत्र के इस महापर्व में लोगों से बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की अपील की। उन्होंने लोगों से अपील किया कि पहले मतदान फिर जलपान। कार्यक्रम में राजद के पूर्व जिलाध्यक्ष रामनाथ मंडल, प्रो रामचंद्र मंडल, माले के जिला सचिव जय नारायण यादव, राजी आलम, युवा प्रदेश महासचिव प्रभाकर प्रसाद, युवा राजद जिला उपाध्यक्ष संजीव चौधरी सोनू, युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष दिनेश यादव, छात्र प्रदेश उपाध्यक्ष विकास विमल, युवा जिला महासचिव राजेश यादव, राणा प्रताप, लक्ष्मण पासवान, निरंजन ठाकुर, हरेकृष्ण रत्न, एम दाऊद, विपिन यादव, तारानंद यादव, उपेंद्र यादव, ललन धनिकार, सियाचरण मुखिया, डोली देवी सहित सैकड़ों की संख्या में इंडिया गठबंधन के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
पिपरा : राजद प्रखंड कार्यालय पिपरा में इंडिया गठबंधन के चुनावी कार्यालय का हुआ उद्घाटन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं