सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड क्षेत्र के दो अलग-अलग पंचायतों में बुधवार की अपराह्न हुए अग्निकांड में 25 लाख से अधिक की संपत्ति का नुकसान हुआ। जानकारी अनुसार श्रीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 09 में 10 परिवार का 15 घर तथा गोविंदपुर पंचायत के वार्ड नंबर 08 में 04 परिवारों के 04 घरों में रखे, फर्नीचर का भारी मात्रा सखुवा, शीशम का लकड़ी, जेनरेटर 02, पंपसेट 02 सहित सभी सामान जलकर राख हो गया। गोविंदपुर निवासी अवधेश झा ने बताया कि अपराह्न के समय बिजली कटने के बाद जेनरेटर चलाया जा रहा था। उसी जेनरेटर के चिंगारी से अचानक घर में आग पकड़ लिया। जब तक लोग देख पाते तब तक आग सखुआ की लकड़ी से बने 21 पलंगों का तैयार फर्नीचर, जेनरेटर, पम्प सेट सहित घर में रखे अन्य सामान धू-धूकर जलने लगा। जिसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते ही प्रतापगंज थाना, भीमपुर थाना तथा अनुमंडल से दमकल व ग्रामीणों के सहयोग से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। संयोग था कि बगल के सेंट्रल बैक में आग नहीं लगी। ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। जबकि उसी समय श्रीपुर वार्ड नंबर 09 के ब्राह्मण टोला में भी अगलगी की घटना शुरू हो गई। वहां पर दमकल कर्मियों को सूचना मिलने के बाद भी घटना स्थल पर नहीं पहुंचने पर ग्रामीणों के द्वारा बड़ी मशक्कत करने के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक में 10 परिवारों का 15 घर सहित घर में रखे आभूषण, नगद, कपड़ा, बर्तन, अनाज, आवश्यक कागजात बैंक तथा जमीन के कागजात, शैक्षणिक प्रमाण पत्र सहित सारा सामान जलकर राख हो गया। इस अगलगी में नित्यानंद झा के दो घर में रखा सारा सामान जल जाने से परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। जबकि ब्राह्मण टोला में आग कैसे लगी, इसकी स्थिति स्पष्ट नहीं हो पायी। नित्यानंद झा ने बताया कि वे लोग सपरिवार घर के बाहर दरवाजे पर थे। अचानक घर के पीछे वाले भाग में आग धधकता देख शोर मचाते हुए आग बुझाने की कोशिश करने लगे। जब तक आसपास के लोग पहुंचते, तब तक आग घर सहित आसपास के घरों को जलाकर राख कर दिया।
प्रतापगंज : अगलगी की घटना में 25 लाख से अधिक की संपत्ति का हुआ नुकसान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं