सुपौल। उत्तरप्रदेश के कानपुर के समीप चटोरी थानांतर्गत दरभंगा से हरियाणा जा रही स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस से गिरकर त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के बभनगामा निवासी एक मजदूर मनोज हजारी की मौत बीते सोमवार के ट्रेन से कट कर हो गई। जिसके बाद वहां के स्थानीय प्रशासन द्वारा मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद गुरुवार को मृतक के शव को उनके घर त्रिवेणीगंज के बभनगामा लाया गया।
मृतक का शव घर पहुंचते ही परिजन सहित गाँव में मातम छा गया।इस दौरान मृतक को देखने और उनके परिजनों को सांत्वना देने के लिए लोगों की भाड़ी भीड़ इक्कठी हो गई।लोगों की भीड़ में बस एक ही चर्चा थी कि अगर दो जून की रोटी की व्यवस्था यहीं पर होती तो आज मनोज हम सबों के बीच होता।उसे रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए मजदूरी के लिए प्रदेश नहीं जाना पड़ता।मृतक मनोज के परिवार में उनकी पत्नी तुलिया देवी,दो बेटे सिंटू कुमार और मनीष कुमार हैं जिनके सिर से पति और पिता का साया समाप्त हो गया।मृतक के परिजनों ने बताया कि सोमवार को वह गाँव के ही कुछ लोगों के साथ मजदुरी करने पंजाब जा रहे थे । इसी दौरान गेट के पास बैठकर खैनी खा रहा था ओर उनका हाथ छुट गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। इससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिवार में मां नूरजहां और भाई शान अली व मोइन अली हैं।


कोई टिप्पणी नहीं