सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही बाजार में शुक्रवार को राजद प्रखंड चुनाव कार्यालय का उद्घाटन राजद के राष्ट्रीय सचिव सह पूर्व विधायक यदुवंश कुमार यादव ने फीता काट कर किया। इस अवसर पर महागठबंधन के सभी दल के कार्यकर्ताओं की बैठक भी आयोजित की गयी। संबोधित करते पूर्व विधायक श्री यादव ने महागठबंधन कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर चुनाव अभियान में सक्रिय रूप से जुटने ने की अपील की।
पूर्व विधायक ने कहा कि यह चुनाव संविधान एवं लोकतंत्र बचाने की लड़ाई की है। एक ओर जहां वर्तमान सरकार लोकतंत्र एवं संविधान को खत्म करने के लिए चुनाव मैदान में है, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, मुकेश सहनी सहित अन्य एकजुट होकर एनडीए से लड़ने का संकल्प लिया है। बैठक की अध्यक्षता राजद प्रखंड अध्यक्ष रामनंदन यादव ने की। जबकि मंच संचालन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष अध्यक्ष महेश पांडे ने किया। इस अवसर पर जयनारायण यादव, मदन पासवान, सोनी कुमारी यादव, डॉक्टर अनीता यादव ,रामनाथ मंडल, शिवनारायण मुखिया, संपति कुमार यादव, महादेव यादव, मनोज कुमार, उपेंद्र प्रसाद यादव, सियाराम यादव ,सीताराम मंडल, विनोद कुमार, संतोष कुमार यादव ,सूर्य नारायण मेहता, राम सुंदर मुखिया, मोहम्मद इसराइल, नरेंद्र साह ,जितेंद्र यादव, परमेश्वर राम, भगवानी शर्मा, रामनारायण शर्मा, रामनारायण राय, शिवचंद्र कुमार, सईदुर रहमान, राजकुमार यादव सहित महागठबंधन के कार्यकर्ता मौजूद थे।


कोई टिप्पणी नहीं