Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह का किया गया भव्य स्वागत, कार्यकर्ताओं को दिए संगठन मजबूती के निर्देश

 


सुपौल। राजद के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह का रविवार शाम पटना से सहरसा जाने के क्रम में कोसी निरीक्षण भवन, सरायगढ़ में पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मौजूद राजद कार्यकर्ताओं ने अपने नेता का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत बनाने पर जोर देते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है। साथ ही कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाकर संगठन को मजबूती प्रदान करने की अपील की।

इस अवसर पर राजद के वरिष्ठ नेता सह किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोहन यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रौनक यादव, सीताराम मंडल, पंचायती राज प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष मदन सिंह, आनंद पंडित, खखन शाह, विजय पासवान, सुदेश्वर यादव सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं