
फाईल फ़ोटो :अधिवक्ता नीलम प्रभात
सुपौल कोर्ट। जिला विधिज्ञ संघ सुपौल की सदस्य श्रीमती नीलम प्रभात की मृत्यु गुरुवार की रात को दुर्घटनावश हो गई। अधिवक्ता नीलम प्रभात जिला विधिज्ञ संघ के अधिवक्ता महेंद्र मेहता की धर्मपत्नी थी वहीं अधिवक्ता राम प्रसाद मेहता की पुत्री थी।
शुक्रवार को जब अधिवक्ताओं को उनकी मृत्यु की जानकारी मिली तो अधिवक्ताओं ने उनकी आत्मा की शांति के लिए जिला विधिज्ञ संघ सुपौल में शोक सभा का आयोजन किया। वहीं शोक सभा के पश्चात शोकाकुल अधिवक्ताओं ने स्वयं को न्यायिक कार्य से अलग रखा।
शोक सभा में अधिवक्ता लक्ष्मी नारायण यादव, शालिग्राम चौधरी, रुद्र प्रताप लाल, रविंद्र कुमार, कमल नारायण यादव, चंदेश्वरी मेहता, मदन कुमार चौधरी, विद्यानंद प्रसाद यादव, विमलेश कुमार, शोभा रानी, अशोक कुमार झा, मनोज कुमार पाठक सहित अधिवक्तागण उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं