सुपौल। बलुआ क्षेत्र के परमानंदपुर स्थित गैस एजेंसी में शुक्रवार को वीरपुर अनुमंडल के अग्निशमन टीम ने आग लगने के उपरांत बचाव को लेकर जन जागरूकता अभियान चलाया। टीम में सुजीत कुमार, कपिलदेव यादव व आलोक कुमार सिंह शामिल थे। मौके पर गैस एजेंसी के प्रोपराइटर अजय मिश्र रिंकू व शम्भू सिंह मौजूद थे। टीम ने एजेंसी के अंदर जाकर आग से संबंधित यंत्र का जांच पड़ताल किया और आग से बचाव हेतु दिशा निर्देश दिया। इस बाबत अनुमंडल अग्निशालय वीरपुर टीम ने बताया कि आग से बचाव के बारे में जन जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमे अलाव, घूरा, खेत-खलिहान कि आग व गैस सिलेंडर के आग, बिजली की शार्ट सर्किट की जानकारी देकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कहा कि आग लगने पर अग्निशालय वीरपुर के मोबाइल नंबर 7485805852, 7485805853 दूरभाष नंबर 06471-222323 पर लोग सूचना दे सकते हैं।
छातापुर : गैस एजेंसी में चलाया गया जागरुकता अभियान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं