सुपौल। मतदाताओं को जागरूक करने और मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर बसंतपुर प्रखंड के तीनों संकुल संघों के जीविका कैडर्स के साथ बैठक किया गया। बैठक की अध्यक्षता डीपीएम विजय कुमार सहनी ने की। कार्यक्रम में बीपीएम ऋतु कुमारी, क्षेत्रीय समन्वयक सुधीर कुमार हजारी, अविनाश कुमार वर्मा, पवन कुमार झा, राज कुमारी और रवि रंजन ने भाग लिया। बैठक में डीपीएम ने मतदान नहीं करने से होने वाले हानि से अवगत कराया। इस दौरान जीविका दीदी को मतदान के दिन अपने और अपने परिवार के अलावे समूह की दीदी और उनके परिवार के मतदाताओं को उनके बूथ तक पहुंचाने का भी कार्य करने की बात कही। बैठक में सीएम, बुककीपर, सीएफ, वीआरपी, बैंक मित्रा, एसजे एमआरपी, एमबीके, बीडीएसपी, जेआरपी ने भाग लिया।
बसंतपुर : मतदान नहीं करने से होने वाली हानियों की दी गयी जानकारी
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं