सुपौल। लोकसभा आम निर्वाचन को लेकर मतदाता जागरुकता और वीटीआर से संबंधित सुखपुर उच्च विद्यालय परिसर में शुक्रवार को 04 पंचायत बैरो, बकौर, बसबिट्टी और सुखपुर के जीविका सीएम, सीसी, स्वच्छता सुपरवाइजर, विकास मित्र, सेविका के साथ संयुक्त रूप से समीक्षात्मक बैठक की गई। बैठक में मौजूद डीसीएलआर एकराम अली ने कहा कि बहुत सारे लोग जो गांव में रह रहे लेकिन अपना मत नहीं देने जाते हैं। उन लोगों को अपना मत की अहमियत को बताते हुए मत दिलवाना सुनिश्चित करेंगे। महिलाएं हमेशा अपने मताधिकार का प्रयोग करने में पुरुषों से आगे रही है। इस बार के निर्वाचन में भी सभी महिला मतदाता शत प्रतिशत अपना वोट दें। इसकी जिम्मेदारी जीविका सीएम को दी गई। सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ज्योति गामी ने प्रत्येक पंचायत के कर्मियों से मतदान केंद्र वार ऐसे मतदाताओ की संख्या जो अपने गांव में रह रहे हैं। उनकी जानकारी प्राप्त किया। साथ ही सभी कर्मियों को टीम बनाकर उन मतदाताओं से डोर टू डोर संपर्क करके मतदान करने के लिए जागरूक करने को कहा। श्रीमति गामी ने मतदाता पर्ची वितरण के बारे में भी सभी कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी। सभी वोटर्स को मतदाता पर्ची प्राप्ति से संबंधित प्रतिवेदन अगले 02 दिनों में कार्यालय में उपलब्ध कराने के लिए निर्देश दिया गया। मतदता पर्ची वितरण में किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो इसकी सूचना प्रखंड कार्यालय को देने को कहा गया।
उच्च विद्यालय सुखपुर में बैठक आयोजित कर जीविका कर्मियों को किया गया जागरूक, दिये गये आवश्यक निर्देश
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)

कोई टिप्पणी नहीं