सुपौल। अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के तत्वावधान में सदर प्रखंड अंतर्गत लौकहा पंचायत के कंचनपुर कजहा गांव स्थित टकनेश्वर बाबा मंदिर के प्रांगण में रविवार को भगैत महासम्मेलन का 60वां वार्षिक महाधिवेशन सह जिला स्तरीय सम्मेलन व विष्णु यज्ञ के समापन के अवसर पर धर्म संसद व धर्मराज सभा का आयोजन किया गया। वार्षिक सभापति घिनाय प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा के प्रवक्ता डॉ अमन कुमार ने कहा कि धर्म आपसी सद्भाव एवं एकता का प्रतीक है। धर्म बेहतर जीवन जीने की कला सिखाती है। सभी धर्मों के धार्मिक स्थल एक समान है। जिसका सम्मान सभी को करना चाहिए। क्योंकि सभी धार्मिक स्थल ईश्वर के प्रतीक है। कहा कि मानवता ही सबसे बड़ा धर्म है। मानव की सेवा ही सच्चा कर्म है। डॉ कुमार ने कहा कि हिन्दु धर्म से ज्ञान, मुस्लिम धर्म से शक्ति, ईसाई धर्म से प्रेम, बुद्ध धर्म से शांति, जैन धर्म से अहिंसा और सिक्ख धर्म से आनंद व पवित्रता को अपनाने की आवश्यकता है। सभी को मिलाकर ही भारत दुनिया के समक्ष विश्वगुरू बन सकता है। हमारा मातृभूमि स्वर्ग जैसा सुंदर बन सकता है। अन्यथा केवल कल्पना की जा सकती है।
डॉ कुमार ने कहा कि धर्म किसी भी मनुष्य, जाति, समुदाय, प्रांत, राष्ट्र को नहीं बांटता है। सभी को एक सूत्र में बांध कर रखती है। ज्ञान, प्रेम, न्याय, समर्पण और धैर्य धर्म के मुख्य आधार है। जब यह स्थिर हो जाता है, तब मनुष्य का मन करूणा से भर जाता है। इसी करूणा को ही सच्चा धर्म कहते हैं। जो धर्म की रक्षा करता है। वक्ताओं ने कहा कि धर्म के अभाव में अत्याचार, पाप, व्यभिचार, असम्मान बढ़ते जा रहे हैं और दया, प्यार, करूणा घटते जा रहे हैं। धर्म में बढ़ते आडंबर, अनावश्यक रीति रिवाज और पाखंडवाद चिंता का विषय है।
इस मौके पर महंत गजेन्द्र प्रसाद यादव, पूर्व वार्ड आयुक्त अच्छे लाल यादव, सचिव भुवनेश्वरी यादव, परमेश्वरी यादव, चंदेश्वरी यादव उपसभापति अनंत लाल यादव, ललित नारायण यादव, सुभक लाल यादव वार्षिक मंत्री गोपाल प्रसाद यादव कोषाध्यक्ष रघुनन्दन यादव, लक्ष्मी यादव मासिक सभापति गंगा प्रसाद यादव, गजेन्द्र प्रसाद यादव, यदुनन्दन यादव, रामखेलावन यादव, कदम लाल यादव, रामचन्द्र यादव, खट्टर यादव, कुमोद यादव, कमलेश्वरी प्रसाद यादव, देवनारायण यादव, शिवन यादव, रामदेव पंजियार, रंजीत पंजियार, श्याम पंजियार, रूदल पंजियार, दिपेन पंजियार, गंगा प्रसाद यादव, किशोर यादव, घाना यादव, सुभाष यादव, अभिनंदन कुमार यादव, मुकेश यादव, अनोज कुमार, रबेन यादव, भीम ठाकुर, महादेव यादव, रविन्द्र यादव, शंकर भगत, रामनारायण साह, रविन्द्र यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं