Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

क्रीड़ा भारती की बैठक में संगठन की मजबूती एवं अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस की सफलता पर हुई चर्चा



सुपौल। स्‍टेेशन चौक स्थित एचडीएफसी बैंक के समीप कौशल विकास केंद्र कार्यालय में शुक्रवार को क्रीड़ा भारती के कार्यकारिणी की बैठक जिलाध्यक्ष राजेश मोहनका की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को सफल बनाने, संगठन के सदस्यता अभियान पर चर्चा किया गया। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन मजबूती प्रदान करने के लिए सुनील कुमार यादव उर्फ भोला जी एवं संजय कुमार झा को जिला उपाध्यक्ष, डॉ उमाशंकर साह एवं सुमित कुमार सुमन को जिला सह मंत्री, मातृशक्ति प्रमुख के रूप में दीपिका झा को दायित्व सौंपा गया। अश्वनी कुमार को संस्था सदस्य का दायित्व प्रदान किया गया। 21 जून विश्व अंतर्राष्ट्रीय दिवस को सफल बनाने के लिए जिलाध्यक्ष राजेश मोहनका के द्वारा जिले के सभी निजी एवं सरकारी विद्यालय में योग दिवस मनाने के लिए जिला शिक्षा पदाधिकारी से निवेदन पत्र देने के लिए प्रस्ताव रखा गया। जिला अध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष गांधी मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिसमे सैकड़ों की संख्या में योग प्रेमियों ने भाग लिया। प्रांत मंत्री अमित ने बताया कि सुपौल जिले का योग दिवस कार्यक्रम पूरे प्रांत में सर्वश्रेष्ठ रहा है। इस बार भी जिले में 12 स्थानों पर अलग-अलग आयोजन किया जा रहा है। हमारे पिछले वर्षों के कार्यक्रम में अखिल भारतीय मंत्री संजय तिवारी भी उपस्थित हुए हैं। इसलिए इस वर्ष भी गांधी मैदान में योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित करने जा रहे हैं। प्रांत मंत्री के इस प्रस्ताव को सभी सदस्यों के द्वारा सहमति प्रदान किया गया। साथ ही निर्णय लिया गया कि संगठन के मजबूती हेतु ज्यादा ज्यादा सदस्यों को जोड़ा जाए। इस बैठक में प्रांत मंत्री अमित कुमार ठाकुर, संजय कुमार सिंह जिला मंत्री, मणिकांत जिला सह मंत्री, मनोज कुमार सुमन, जय कुमार झा, उमाशंकर साह, आलोक कुमार, अश्वनी कुमार, आलोक कुमार, तरन्नुम, प्रियंका, दीपक आदि उपस्थित थे। जिला मंत्री एमके सुमन ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए शांति मंत्र के साथ बैठक की समाप्ति की घोषणा की।

कोई टिप्पणी नहीं