सुपौल। निर्मली थाना क्षेत्र अंतर्गत बिहुल नदी में स्नान करने के दौरान गुरुवार को दो बच्चे की मौत हो गई। घटना की सूचना पर निर्मली सीओ विजय प्रताप सिंह व निर्मली थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार की मौजूदगी में स्थानीय लोगों की मदद से दोनों बच्चे के शव को लगभग डेढ़ घंटे बाद बाहर निकाला गया। घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मच गया है।
समाजसेवी मनोज राम ने बताया मृतक की पहचान नपं निर्मली वार्ड नंबर 09 निवासी मो मुजाहिद के पुत्र फैजुल और मो तजुद्दीन के पुत्र मसुल्लाह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक दोनों बच्चे नदी में स्नान कर रहा था। इसी बीच दोंनो बच्चे गहरे पानी में चले गए। गहरे पानी में जाने से डूबकर गए। जिसके बाद नदी किनारे एक बच्चे के द्वारा हो हल्ला किया गया। इसके बाद घटना स्थल पर आस पास के लोगों की काफी संख्या में भीड़ उमड़ गई। करीब डेढ़ घंटे की खोजबीन के बाद स्थानीय युवकों द्वारा दोनों बच्चे की शव को नदी से बाहर निकाला गया। शव निकलते ही परिजनों में चिख पुकार मच गई। परिजनो का रो-रोकर बुरा हाल है।

कोई टिप्पणी नहीं