Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : पहली बार मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस,



सुपौल। शुक्रवार को अनूपलाल यादव महाविद्यालय त्रिवेणीगंज के तत्वाधान में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. जयदेव प्रसाद यादव की अध्यक्षता में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्राचार्य महोदय अपने संबोधन में बताये कि आज बड़े गर्भ की बात है कि हम पहली बार पहला राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस मना रहे हैं।

आज के ही दिन विगत वर्ष 2023 के 23 अगस्त को हमारा चंद्रयान 3 विक्रम लैंडर चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव की सतह पर सफलपूर्वक लैंडिंग किया था। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 ब्रह्मांड के चमत्कारों, अंतरिक्ष यात्रियों और अंतरिक्ष वैज्ञानिकों की उपलब्धियां और अन्वेषण का अविश्वसनीय चमत्कारी कदम है। आज का दिन अंतरिक्ष अन्वेषण के क्षेत्र में हमारी प्रगति और अनंत संभावनाएं को प्रतिबिंबित करता है। प्रो.विद्यानंद यादव ने बताया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस 2024 का थीम- "चंद्रमा को छूते हुए जीवन को छूना:भारत की अंतरिक्ष गाथा" रखा गया है।आज का दिवस अदम्य मानवीय भावना के जश्न मनाने का समय है। इस राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के अवसर पर हम उन अग्रदूतों का सम्मान करते हैं, जिन्होंनेअन्नभिज्ञ आकाश में जाने का साहस किया और ब्रह्मांड के बारे में हमारे ज्ञान और समझ का विस्तार किया। कार्यशाला में छात्रा रिया भारद्वाज ने अपना भाव प्रकट की। कार्यशाला को अन्य प्राध्यापक गण भी संबोधित किये।

कार्यशाला में प्रो.अरुण कुमार,प्रो.विद्यानंद यादव, प्रो. सूर्यनारायण यादव, प्रो. कुलानंद यादव, अनुपम कुमार,बलदेव यादव, सुरेंद्र कुमार,भूषण कुमार,गगन कुमार, दिग्दर्शन, दिलीप दिवाकर, रंजन कुमार, मुकेश कुमार, अशोक कुमार, प्रभात कुमार, निशांत कुमार, करण कुमार कुणाल, प्रिया राज, आकांक्षा, रणजीत सिंह, अजय कुमार, मनीषा कुमारी, शिल्पी ज्योति, सरिता कुमारी, चुनचुन कुमारी, लवली कुमारी, निभा कुमारी, यशिका कुमारी, रूबी कुमारी, काजल कुमारी, पूजा कुमारी तथा अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं