Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक में 'विकसित भारत संकल्प सभा' आयोजित, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लिया संकल्प


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के ढोली पंचायत स्थित गिरधारी गांव में बुधवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक मंडल अध्यक्ष चंदन कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

बैठक के माध्यम से केंद्र सरकार के "11 साल बेमिसाल" कार्यक्रम के तहत 'विकसित भारत संकल्प सभा' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं और वक्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए चहुंमुखी विकास की विस्तार से चर्चा की।

जिला उपाध्यक्ष किरण कुशवाहा ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार ने सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को प्राथमिकता देते हुए अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं को धरातल पर उतारा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाएं।

कार्यक्रम में स्वच्छ भारत मिशन, पीएम आवास योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, डिजिटल पेमेंट, अटल पेंशन योजना, सुरक्षा बीमा, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान योजना, मेड इन इंडिया, राम मंदिर निर्माण, तीर्थ यात्रा की सुविधा, रेलवे विस्तार जैसे अनेक विषयों पर चर्चा की गई।

बैठक में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लिया और 'विकसित भारत के अमृतकाल' की अवधारणा को जन-जन तक पहुंचाने का संदेश दिया।

बैठक में प्रीतम रजक, प्रभु कुमार मेहता, सुशील कुमार मेहता, विजय विमल, अजय सिंह, देवचरण सरदार, विनोद पासवान, परमेश्वर मेहता, अशोक कुमार सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं