सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत करजाईन पंचायत के 84 वर्षीय पूर्व मुखिया रामकिशोर मेहता के निधन पर बिहार सरकार के पूर्व उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने उनके पैतृक आवास जगदीशपुर पहुंच कर शोक जताया। पूर्व मुखिया के तैलीय चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर दो मिनट का मौन रख कर ईश्वर से उनके आत्मा की शांति की दुआएं मांगी। साथ ही पूर्व मुखिया रामकिशोर मेहता के परिजन उनके बड़े पुत्र बिनोद कुमार मेहता, सुबौध कुमार मेहता, पत्रकार सरोज कुमार मेहता से मिल कर उन्होंने ढांढस बंधवाया। इस दौरान पूर्व मंत्री लोगों से भी रूबरू हुए। मौकै पर भाजपा नेता रामकुमार राय, सचिन माधोगरिया, अरूण कुशवाहा, डॉ रमेश प्रसाद यादव, पप्पू कुशवाहा, प्रशांत कुमार, पूर्व मुखिया गोपाल कृष्ण शारदा, हरि राण, समाजसेवी दिनेश मेहता, भरत सिंह, सुरज मेहता, उमेश कुमार यादव, राजा रवि, उप मुखिया महेश मेहता, भगवान सिंह, कमल राम, देवेंद्र मेहता, परमेश्वर मेहता, उमेश मेहता सहित अन्य लोग ने उपस्थित होकर शोक संवेदना व्यक्त की।
राघोपुर : पूर्व मुखिया के निधन पर उनके पैतृक आवास पर पहुंच कर पूर्व मंत्री शाहनवाज हुसैन ने किया श्रद्धा सुमन अर्पित
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं