Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सीएम नीतीश कुमार के भाजपा में आने से इंडिया गठबंधन हुई कमजोर : नीतीश मिश्रा

सुपौल। भाजपा जिला कार्यालय में सोमवार को लोकसभा स्तरीय एवं सभी विधानसभा के कार्यकर्ताओं की एक बैठक जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषिदेव की अध्यक्षता में हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व मंत्री एवं विधायक नीतीश मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री श्री मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पूरे देश में महागठबंधन को मजबूत करने का काम कर रहे थे। उनके भाजपा गठबंधन में आ जाने से इंडिया गठबंधन कमजोर हुई है। उन्होंने कहा कि एनडीए का वोट प्रतिशत पहले की तुलना में कुछ हदों तक बढ़ा है। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पुन: भाजपा की सरकार केंद्र में हो, इसके लिए भाजपा कार्यकर्ता को एनडीए के साथ मिलकर कार्य करना है। उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व में देश ही नहीं विश्व में भारत की प्रतिष्ठा दिनोंदिन बढ़ रही है। कहा मोदी जी ने कोसी अंचल में महासेतु का निर्माण कर देश के विभिन्न भागों से इस अंचल को जोड़ने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि मिथिला एवं कोसी के क्षेत्र को रेल मार्ग से जोड़ने का भी कार्य चल रहा है और भविष्य में देश के महानगर से कोसी और मिथिला के स्टेशन को भी जोड़ने का लक्ष्य निर्धारित है। उन्होंने कहा बिहार में अपराध पर काबू करने का प्रयास जारी है। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश मंत्री सह क्षेत्रीय प्रभारी सरोज झा ने कहा कि बिहार में वर्तमान परिवेश में गठबंधन की सरकार बनाना आवश्यक था और भविष्य में बिहार का डबल इंजन की सरकार विकास की गति को और आगे बढ़ने का काम करेगी। बैठक में पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, संतोष प्रधान, लोकसभा प्रभारी सुनील कुमार सिंह, सत्येंद्र भट्ट, जिला संगठन प्रभारी मनोरंजन झा, लोकसभा संयोजक पिंटू मंडल, जिला महामंत्री कुणाल ठाकुर, मुन्ना सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह, सरोज कुमार झा, रंजू झा, राजेश्वर विश्वास, जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्र नारायण पाठक, अशोक शर्मा, बैद्यनाथ भगत, मनोज कुमार पाठक, मो जहीर, डॉ शमशाद आलम, पवन कुमार अग्रवाल, विजय कुमार सिंह, सुखदेव मंडल, विमलेंदु ठाकुर, मिथिलेश यादव, सरिता मिश्रा आदि मौजूद थे। 



कोई टिप्पणी नहीं