Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पिपरा : निवर्तमान थानाध्यक्ष के विदाई व नये थानाध्यक्ष के पदस्थापना पर पिपरा थाना में समारोह का हुआ आयोजन

सुपौल। पिपरा थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष के स्थानांतरण व नवपदस्थापित थानाध्यक्ष के स्वागत में मंगलवार की संध्या थाना परिसर में एक समारोह का आयोजन किया गया। एसडीपीओ आलोक कुमार की उपस्थिति में निवर्तमान थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह के जिला स्थानांतरण पर उन्हें फूल माला, बुके, शॉल और पाग देकर विदाई दी गई। वहीं नवपदस्थापित थानाध्यक्ष संजय दास को भी फूल माला और बुके देकर स्वागत किया गया। समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, जनप्रतिनिधि, बुद्धिजीवी व थाना कर्मी उपस्थित थे। मौके पर एसडीपीओ श्री कुमार ने अपने कहा कि पिपरा थाना बहुत ही संवेदनशील थाना है। दूसरे जिला के सीमा से सटे होने के कारण यहां अपराध को लेकर संवेदनशीलता बनी रहती है। थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने जिस तरह से पिपरा थाना को चलाया और अपराध पर नियंत्रण रखा, वह प्रशंसनीय है। एसडीपीओ ने निवर्तमान थानाध्यक्ष की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर छोटे-बड़े अपराध के बारे में वे वरीय पदाधिकारी को सूचना देते रहते थे तथा उनके दिशा-निर्देशों का पालन करते थे। एसडीपीओ ने नव पदास्थापित थानाध्यक्ष से कहा कि उनकी सक्षमता को देखकर ही पिपरा थाना में उनकी पदस्थापना की गई है। आशा है कि कुछ और बेहतर ही करेंगे। कार्यक्रम को नगर पंचायत अध्यक्ष मनोज कुमार सिंह मन्नू, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व मुखिया कारी प्रसाद यादव व अन्य वक्ताओं ने भी संबोधित किया। सबों ने एक सुर में निवर्तमान थानाध्यक्ष श्री सिंह के कार्यकाल की प्रशंसा की। कहा कि विनोद कुमार सिंह पुलिस पदाधिकारी होते हुए भी समाज के निचले तबके के व्यक्ति से जुड़े हुए थे। कानूनी कार्यवाही के अलावा वह सामाजिक कार्यों से भी जुड़े रहे। उनके कार्यकाल में पिपरा थाना का जो सौंदर्यीकरण हुआ, वह वर्षों तक उनके कार्यकाल को याद दिलाता रहेगा। सबों ने उनके उज्जवल व सुखद जीवन की कामना की। साथ ही नवपदस्थापित थाना अध्यक्ष का कार्यकाल भी बेहतर ही रहेगा, ऐसी आशा की गई। अपने स्थानांतरण के बाद अपने विदाई समारोह में इतने लोगों की उपस्थिति से भाव विभोर हुए थानाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि सरकारी नौकरी में स्थानांतरण एक आम प्रक्रिया है। लेकिन पिपरा में जो सम्मान, सहयोग और प्यार यहां के लोगों से मिला उसे वे भी कभी नहीं भूल पाएंगे। कार्यक्रम का संचालन फर्नीचर बाजार के प्रोपराइटर पंकज कुमार ने की। मौके पर प्रमुख प्रतिनिधि निशांत कुमार नेहरू, उप प्रमुख बबलू कुमार, एम वली, शिव शंकर झा उर्फ बुच्चन झा, सुनील यादव, जेपी यादव, शंकर चौधरी, राजकुमार पोद्दार, लेख नारायण पोद्दार, दीप नारायण पोद्दार, पुरुषोत्तम चौधरी, पंकज चौधरी, जगदीश विश्वास, संतोष साह, रिंकू झा, मनोज दे, पप्पू चौधरी, भंट्टू चौधरी, नवीन गुप्ता, लक्ष्मण पंडित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एवं थाना कर्मी उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं